सारनी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण का महा अभियान चलाया जा रहा है। प्रेस नोट जारी कर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी द्वारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में देव स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, सेवा वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ डेहरिया, जी पी सिंह,समर्पण पखवाड़े के मंडल सहप्रभारी समीर मसीद, मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के मंडल प्रभारी रेवाशंकर मगरदे, राजकुमार नागले,राकेश सोनी की विशिष्ट उपस्थिति में सर्वप्रथम बाबा मठारदेव के तलहटी मंदिर पर प्रातः 8 बजे स्वच्छता अभियान चलाया गया उसके पश्चात भाजपा मंडल कार्यालय सारणी प्रांगण में भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसी क्रम में पाथाखेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर पर भाजपा नेताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेताओं द्वारा शोभापुर के प्रसिद्ध शिव शक्ति आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा के भाव को मूर्त रूप देने का प्रयास किया। देव स्थल स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल के उपाध्यक्ष शिबू सिंह, कृष्णा साहू, मंडल मंत्री विनय मदने,,सुनंदा पाटिल, योगेश बर्डे,प्रकाश डेहरिया,मुकेश यादव,सुनील सिंह,राहुल कापसे,सुधीर यादव,मनोज ठाकुर जगदीश पवार,महेंद्र पवार,प्रवीण सोनी, लहराम पवार, रामपल साहू,बाबू सिंह,सुनील सातनकर,मुकेश जयसवाल,विन्नी राय, उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *