• पाथाखेड़ा पुलिस को मिली सफलता

सारनी। पाथाखेड़ा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए मुखबिर की सूचना पर छह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। शनिवार को प्रशिक्षित डीएसपी अजय गुप्ता ने पाथाखेड़ा चौकी में मामले का खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना मिली की छतरपुर 2 माईस के पास वेकोलि बिजली सब स्टेशन के पीछे कुछ संदिग्ध हथियार बंद व्यक्ति बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। मामले की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,अजाक एसडीओपी विवेक गौतम के मार्गदर्शन में प्रभारी टीआई फतेबहादुर,चौकी प्रभारी राकेश सरेआम, सब इंस्पेक्टर रवि ठाकुर एवं पुलिस बल ने मौके पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रशिक्षित डीएसपी अजय गुप्ता ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों को घर दबोचने के लिए पुलिस बल को 03 भागों में वितरित कर स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर घटना स्थल पर पहुंचकर स्ट्रीट लाईट की रोशनी में 05-06 व्यक्ति हाथों में तलवार व फरसा लिये बैठे पाये गये एवं आपस में छतरपुर 2 माईस में लूटपाट करने व डकैती की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टियों द्वारा अलग-अलग दिशाओं से घेराबंदी कर 6 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनसे नाम पता पूछने एवं तलाशी लेने पर 02 देशी पिस्टल, 01 कट्टा, 06 जिन्दा कारतूस, 02 लोहे की तलवार एक लोहे का फरसा स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 514/2021 धारा 399, 402 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में हाकम उर्फ पप्पू रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, कपिल रघुवंशी निवासी बरेली जिला रायसेन, सोनू उर्फ गोलू डोंगरे, मुकेश उर्फ मुक्कू भारती सभी निवासी पाथाखेड़ा एवं राजू उर्फ राजा पिता कमल बैले निवासी शाहपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों के पास से 02 देशी पिस्टल, 01 कट्टा, 06 जिन्दा कारतूस, 02 लोहे की तलवार, एक लोहे का फरसा मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सारणी की टीम उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक रवि ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, सहायक उप निरीक्षक जीपी बिल्लोरे, रामगोपाल बाथरे, प्रधान आरक्षक अरविन्द सिंह, प्रधान आरक्षक अखिलेश, आरक्षक कुवरलाल, आरक्षक गजानंद, आरक्षक कैलाश, आरक्षक दीपक, आरक्षक मुकेश, सैनिक विनोर , सैनिक दीपक, सैनिक सुभाष की विशेष भूमिका रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *