सारनी। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी में हमारे मार्गदर्शक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व विधायक बेतूल हेमंत खंडेलवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा माध्यमिक शाला सेमरताल में पर्यावरण संरक्षण एवं ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे द्वारा कहा गया कि पेड़ लगाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन इसे पालना बड़ी बात है इसीलिए सभी कार्यकर्ताओं को पेड़ पालने का संकल्प दिलाया गया और प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में एक एक पेड़ लगाने को कहा गया  एवं सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मनाया गया। जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, मंडल उपाध्यक्ष धसेड पंचायत के सरपंच बल सिंह उईके, ललित यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता  करण सिंह उईके, युवा कार्यकर्ता परसु मर्सकोले, शिव वर्मा, पवन यूवने, डॉ बलराम पाटिले सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *