• जल्द ही जिले को मिलेगी Miss Betul

बैतूल। मॉडलिंग के लिए हमारे जिले की बेटियों को अब कहि भटकने की आवश्यकता नही होगी क्योंकि बेतुल में बेटियों के सपनो को उड़ान देने के लिए प्रतिवर्ष ब्यूटी पीजेंट कॉम्पिटिशन Miss Betul का आयोजन होगा,यह मिस बैतूल का सीजन -1 है ,जिसमें बेतुल जिले के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाले नगरीय क्षेत्र जैसे सारणी , मुलताई , आठनेर , भैंसदेही , आमला , चिचोली , शाहपुर और बेतुल में Miss *betul के लिए ऑडिसन होंगे ,ऐसा 2019 में Miss Mp  और Miss incredible india 2020 रही सारणी के बेटी दुर्गा पांसे ने बताया।
 दुर्गा पांसे ने बताया कि जिले में मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए हमेशा बड़े शहरों तक जाना होता है, इसी कारण Miss Betul की टीम द्वारा ब्यूटी पीजेंट का आयोजन किया जा रहा है*यह बैतूल जिले की बेटियों के लिए बड़ा सुनहरा अवसर है कि उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन अपने ही जिले में करने के लिए एक मंच दिया जा रहा है।
टीम द्वारा बताया गया कि Miss Betul के खिताब के लिए ऑडिसन के बाद फिनाले होगा और Miss betul का खिताब किसी एक हुनरमंद को मिलेगा साथ ही पुरुस्कार के तौर पर एक सुनिश्चित राशि, एक 4 k creation के साथ म्यूजिक वीडियो और कई सारे गिफ्ट्स भी दिए जायेंगे, उसे अपना नाम इसके जरिये प्राप्त होगा इसके साथ ही फर्स्ट रनर अप, सेकंड रनर अप को भी गिफ्ट्स दिये जायेगे, साथ ही मिस पॉपुलर कैटेगरी भी बेटियों के लिए आयोजित होनी है ।
*टीम ने पहला ऑडिसन सारणी में 29 अगस्त की डेट अनाउंस की है* इसके लिए सभी  बेटियों की उम्र 16 से लेकर 24 वर्ष की होनी चाहिए जिसके लिए अभी से सबमे उत्साह नजर आ रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *