रानीपुर। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा रानीपुर थाना प्रभारी के रूप में डीएसपी अजय गुप्ता को रानीपुर थाने की कमान सोपते हुए हुए यहां का प्रभारी नियुक्त किया है ।आज घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो द्वारा डीएसपी से मुलाकात कर रानीपुर थाने की जानकारी से अवगत कराया और बताया कि अंग्रेज के जमाने का यह थाना है और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार विष्णु सिंह गोंड के बारे में भी बताया कि महेंद्र वाडी गांव के रहने वाले सरदार विष्णु सिंह गोंड की मूर्ति की अनावरण होना अभी बाकी है और पुराने थाने को डेंटिंग पेंटिंग रंग रोहन की सलाह भी दी। डीएसपी अजय गुप्ता ने बताया कि पुराने थाने के लिए इंजीनियर आकर सर्वे करके चले गए हैं कुछ राशि स्वीकृत हो गई है और कुछ होने की बाकी है ।इसके पश्चात डीएसपी अजय गुप्ता ने रानीपुर क्षेत्र में घटने वाले क्राइम घटने के बारे में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष से परिचर्चा की वह किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मुझे अपने मोबाइल नंबर पर जानकारी देने की बात कही। इस दौरान उनके साथ मदन चौहान, राजू काहार, जीवन वर्मा, कुंवर लाल जावलकर,कुमान सिंह नरे सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सारे लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *