चिचोली। जहां खेड़ी हरदा इंदौर नेशनल हाईवे 59 में चिचोली से खेड़ी तक जगह जगह पर बारिश बारिश में ही तैयार हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग में  बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जो आम जनमानस को एक्सीडेंट मौत को दावत देते हैं वही चिचोली से चिरापाटला आलमगढ़ होते हुए जो राजमार्ग गया है उधर भी जगह जगह सड़कों पर मौत को दावत देते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं  किसी अधिकारी को शुद्ध है नही ठेकेदार को रोड बना रहे आर एस के कंपनी के इंजीनियरों से बात करने की कोशिश की उनके फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं वहीं आम जनमानस बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान है। वही आजमगढ़ के के अकरम पटेल ने सोशल मीडिया के द्वारा गड्ढों में भराव हेतु शासन प्रशासन से मांग की है बद से बदतर हुई नेशनल राजमार्ग की कोई सुध लेने वाला नहीं है ।राष्ट्रीय राजमार्ग 59 मैं इस वक्त बहुत गड्ढे हो गए हैं ग्राम आलमगढ़ में पेट्रोल पंप के पटाखेड़ा चिरापाटला हर्रवाड़ी के पास खेड़ी युवरखेड़ी टॉयली कुमली धनोरा में यह गड्ढे हैं आए दिन यहां घटनाएं होती रही है और भविष्य भी होती रहेगी। लिहाजा शासन-प्रशासन को सूचित किया जाता है की अति शीघ्र इन गड्ढों को भरा जाए और आने वाली कोई बड़ी  दुर्घटना से आम जनता को बचाया जाए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *