सारनी। साहू समाज द्वारा भुजरिया पर्व पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया जो साहू समाज सारनी के अध्यक्ष लखन साहू भोयरे के निवास पर आयोजित किया गया जिसमें समाज के सामाजिक बंधु द्वारा आराध्य देवी मां कर्मा के छाया चित्र पर पूजन कर भुजरिया अर्पित की जिसके पश्चात भुजरिया पर्व की एक दूसरे को बधाई देकर बड़े बुजुर्गों को भुजरिया देकर आशीर्वाद ग्रहण किया कोविड-19 के वजह से कार्यक्रम को छोटे रूप में किया गया भुजरिया मिलन समारोह में साहू समाज के अध्यक्ष लखन साहू भोयरे,मुन्ना लाल साहू, विजूपाल साहू, नत्थू साहू, कैलाश साहू, कुंवर लाल साहू, पूनम चंद साहू, देवमन साहू, मंगल साहू भवन साहू, सहित सामाजिक लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए।