सारनी। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुन्यतिथि सारनी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने मनाई।जिसमें भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी के अध्यक्ष मोहन मोरे ने कहा कि परम श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चालू किया जो आज भी चालू है आज भी गांव में सड़को का निर्माण हो रहा है।भारत के पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न परम अटल बिहारी वाजपेयी जी को आज राष्ट्र उनकी पुन्यतिथि पर उन्हे याद कर अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है। आज के कार्यक्रम मे मंडल अघ्यक्ष मोहन मोरे,राकेश वर्मा,दिपक सिनोटिया, सुरेन्द्र नरै, लखमी चन्द सिनोटिया, राकेश चौर, मुकेश वर्मा चौहान और भाजपा के कार्यकर्ताओं उपस्थित थे ।