बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 23 जुलाई 2021 शुक्रवार से गर्भवती महिलाओं का कोविड टीकाकरण किया जायेगा। गर्भवती महिलाओं को को-वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। गर्भवती महिलाओं हेतु कोविड टीकाकरण सत्र केवल शुक्रवार को ही आयोजित किये जायेंगे। यह टीकाकरण जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही आयोजित किया जायेगा। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के साथ अन्य व्यक्तियों का टीकाकरण नहीं किया जायेगा। यह टीकाकरण स्वास्थ्य संस्थाओं के ए.एन.सी. क्लीनिक (गर्भवती माताओं की जांच) या टीकाकरण कक्ष में आयोजित किया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *