बैतूल। बैतूल जिला मुख्यालय के हमलापुर मांझी नगर में बेटे का क्रूर चेहरा सामने आया। रुपए वापस मांगने से नाराज कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता का बेहरमी से ईंट से सिर कुचल दिया। घटना के बाद पिता को अधमरा कर सड़क पर तड़पता छोड़ बेटा भाग गया। रहवासियों की मदद से एंबुलेंस से खून से लतपथ हालत में पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हालत नाजुक है। गंंज थाना पुलिस ने आरोपी बेटे सन्नी नागले के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक रामप्रसाद नागले (45) निवासी हमलापुर मांझी नगर में रहते है। उनका 27 वर्षीय पुत्र सन्नी नागले बेरोजगार है। कुछ दिन पहले सन्नी ने पिता से 600 रुपए लिए थे। सोमवार रात को सन्नी घर पर आया। पिता ने उधार दिए रुपए बेटे से वापस मांगे। जिसे लेकर सन्नी और पिता के बीच घर के सामने सड़क पर झगड़ा होने लगा। बेटे सन्नी ने गुस्से में सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाकर पिता के ऊपर हमला कर दिया। सन्नी ने कई बार अपने पिता रामप्रसाद नागले के सिर पर ईंटा से मारी। अधमरा होने के बाद उन्हें सड़क पर छोड़कर बेटा भाग गया। खून से लपथत हालत में उन्हें भर्ती किया गया। पिता की हालत नाजुक है। अस्पताल में उपचार जारी है। गंज थाना के एएसआई जुगलकिशोर सिंह ने बताया ने बताया 600 रुपए वापस मांगने काे लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ। ईंटा से पिता के सिर पर हमला किया। आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी बेटे की तलाश जारी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *