सारनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकार रंजीत सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। वही दूसरी तरफ सारनी ब्लाक अध्यक्ष पद पर छविनाथ भारद्वाज को नियुक्त किया है। श्रमजीवी पत्रकारों की बैठक में संघ के संभागीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान एवं संभागीय उपाध्यक्ष विशाल बतरा मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल रहमान खान ने की। इस मौके पर पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए रंजीत सिंह का नाम प्रस्ताव रखा। सभी पत्रकारो ने रंजीत सिंह के नाम पर सहमति प्रदान की। जिलाध्यक्ष के बाद ब्लाक अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया है। वहीं जिला महासचिव के पद पर विवेक सिहं भदौरिया की नियुक्ति किया है। बैठक में संभागीय अध्यक्ष श्री खान ने कहा कि संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। जिला अध्यक्ष पद पर चुने रंजीत सिंह ने कहा कि संघ की जिला कार्यकारिणी में सभी वरिष्ठ जनो को शामिल किया जाएगा। जिले भर में नए सिरे से ब्लाक स्तर की कार्यकारिणी गठित की जायेगी। श्री सिंह ने नपा क्षेत्र अंतगर्त भवन बनाने की मांग पर कार्यवाही चल रही है। जल्द ही पत्रकारों के लिए भवन बनाया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *