
रानीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के पूर्व जिला संयोजक वर्तमान सांसद डी डी उइके द्वारा जिले के शक्तिपीठो प्रज्ञापीठो का व्यक्तिगत दौरा कार्यक्रम “अपनो से अपनी बात” के तहत सम्पन्न हुआ। इस दौरा कार्यक्रम की श्रंखला में गायत्री प्रज्ञापीठ रानीपुर में परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माताजी के चरणों में पुष्प अर्पित कर माननीय सांसद दुर्गादास उइके जी ने कार्यकर्ता गोष्ठी का शुभारंभ किया। गायत्री प्रज्ञपीठ में परिजनों से मुलाकात उद्बोधन के दौरान डी डी उइके जी ने गायत्री परिवार में जीवन यात्रा वृत्तांत साझा किया। उन्होंने कहा कि मैं पूज्य गुरुदेव के बताये मार्ग पर सतत चलता रहूंगा। मैं राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को लेकर राजनीति में आया हूँ। युग निर्माण में सहयोग करना ही दायित्व है। गायत्री मंत्र सद्बुद्धि का मंत्र हैं । सभी से कोविड से बचने के लिए टीका लगाने की अपील की व गायत्री प्रज्ञा परिसर मे सिंन्दुर का पौधा लगाया । इसका जाप सभी को करना चाहिए ।इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉ कैलाश वर्मा ने घोषणा की कि इस प्रज्ञापीठ को जिले का प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उपजोन समन्वयक दीपक मालवी ने युवावस्था में उइके जी के साथ गायत्री परिवार के लिए किए गए कार्यो की स्मृति ताजा की। तत्पश्चात प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार जिला प्रमुख डॉ कैलाश वर्मा , उपजोन समन्वयक दीपक मालवीय जिला पर्यावरण प्रभारी अमोल पांनकर ,युवा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख अजय पवार , अनुप वर्मा ,जिला प्रवक्ता रविशंकर पारखे , रानीपुर चेतना केंद्र के डॉ लक्ष्मीनारायण मालवीय ,सुनील वर्मा , मनोहर सिंह राजपूत , दीलिप डांगे ,मधु यादव , विनय महतो , ,जगन्नाथ यादव , शंकर राठौर राजेश साहू ,, निलेश बारसे , संजू यादव , मुकेश यादव , गंगाराम पाडे ,गणेश सोनी , गंगाधर गायकवाड़ , शिव शंकर यादव, धनराज यादव , योगेश पाटिल , सभी गायत्री साधक उपस्थित थे।