• गंभीर अपराधों में हुई भारी गिरावट
  • होशंगाबाद संभाग के डीआईजी जगत सिंह राजपूत को सारनी का रिकॉर्ड बताते थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान

सारनी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में महिला से संबंधित अपराध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि महिला से संबंधित अपराध में किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो उस पर सीधी कार्रवाई की जाएगी चाहे उसमें लापरवाह कोई भी हो यह बात रविवार को होशंगाबाद संभाग के उपमहानिरीक्षक(डीआईजी) जगत सिंह राजपूत ने सारनी थाने का निरीक्षण और दौरा करते हुए सारनी पुलिस से कहा उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे अपराध पर पुलिस को नजर रखनी है,साथ ही सामाजिक सरोकार और समाज के लोगों से बेहतर संवाद बनाकर हर अपराध का निराकरण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद उपस्थित थी। होशंगाबाद संभाग के डीआईजी जगत सिंह राजपूत के द्वारा सारनी थाने भवन का निरीक्षण करने के अलावा थाने का रिकॉर्ड, साफ-सफाई,माल खाना,अपराध की रिकार्डों को बेहतर तरीके से रखे जाने का अवलोकन करके सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की है।साथी सारनी थाने में पदस्थ थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस के जवानों को बेहतर काम और गंभीर अपराधों के खुलासे किए जाने पर उन्हें सम्मानित और पुरस्कार करने का आश्वासन भी दिया है। इसके अलावा सारनी थाने में पदस्थ पुलिस के जवानों से एक-एक कर मुलाकात करने के बाद उन्होंने उनकी हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की जिस पर सारनी के पुलिस के जवानों ने सब बेहतर होना बताया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने होशंगाबाद संभाग के उपमहानिरीक्षक जगत सिंह राजपूत को बताया कि सारनी थाने के अंतर्गत गंभीर अपराधों का निराकरण किया जा चुका है और पिछले 6 माह से सारनी थाने के अंतर्गत कोई भी गंभीर अपराध दर्ज नहीं है। जिस पर होशंगाबाद संभाग के डीआईजी ने सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान और सभी पुलिस स्टॉप के कार्य पर संतुष्टि व्यक्त करने के बाद रानीपुर थाने का निरीक्षण किया जहां पर रानीपुर थाना के थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर के माध्यम से थाने का अवलोकन करवाने के अलावा थाने का रिकॉर्ड और संपूर्ण जानकारी पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में होशंगाबाद संभाग के उपमहानिरीक्षक के समक्ष रखने का कार्य किया है। सारनी और रानीपुर थाने का निरीक्षण करने के बाद होशंगाबाद संभाग के उपमहानिरीक्षक होशंगाबाद मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *