सारनी। आमजन की रक्षा हेतु पुलिस, स्वास्थ्य, नपाकर्मी लगातार लॉक डाउन ड्यूटी में निरंतर सेवा में लगे है। वही सारनी पुलिस भी बैतूल पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भदोरिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रध्दा जोशी के निर्देश पर काफी सख्ती दिखाते हुए लॉक डाउन का पालन करने हेतु आमजन से सहयोग मांग रही हैं। पाथाखेड़ा पुलिस की टीम सारनी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभयराम चौधरी के मार्गदर्शन में सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान तथा पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी नितिन पाल के साथ पिछले 14 दिनों से लॉक डाउन का पालन करवाने तथा शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवा देकर सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ज्ञात हो कि हमारा देश, हमारा प्रदेश और हमारा जिला,हमारा नगरीय निकाय क्षेत्र ऐसी विषम परिस्थिति से जूझ रहा है। जो वाकई गंभीर और सोचनीय है। ऐसे में इस समय ऐसी परिस्थिति में 24 घंटे निःशुल्क सेवा भाव से अपनी सेवा देना सबसे बड़ा मानवता का सबसे परिश्रम है। वही पाथाखेड़ा पुलिस के साथ नगर रक्षा समिति के संयोजक संतोष मालवीय, रजनीकांत यादव, राहुल धुर्वे, भुवन बिहारे, एलेक्स आदि सदस्य निरंतर सेवा कर रहे है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *