• गांव में लगे बेरिकेड तोडऩे पर दो ग्रामीणों के विरूद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर

बैतूल। अपर कलेक्टर श्री जेपी सचान के 19 मई को ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कोरोना संक्रमित व्यक्तियों अथवा उनके परिजनों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने एवं बाहर घूमते पाए जाने पर दो व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी तरह गांव में लगे बेरिकेड तोडऩे पर दो ग्रामीणों के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड आठनेर की ग्राम पंचायत उमरी के ग्राम पांडोल निवासी मुन्नी जौजे फुल्लू एवं फुल्लू पिता बंशी एक ही परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत इनका पुत्र चेतन कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए ग्राम में घूमता पाये जाने पर चेतन के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इसी ग्राम में ही चैतराम पिता चंदू स्वयं कोरोना पॉजिटिव होन के उपरांत भी बिना मास्क के ग्राम में घूमते पाए जाने एवं पड़ोसियों के मकान में बातचीत करते हुए पाये जाने पर चैतराम के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
ग्राम पांडोल में ही ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम में अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित करने हेतु लगाए गए बेरिकेड्स को क्षतिग्रस्त किए जाने पर राजा पिता नारायण राठौर के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राजा द्वारा जिस वाहन से बेरिकेड क्षतिग्रस्त किए गए, उससे अंकित पिता लोकराम राठौर सामान लाना-ले जाना करते थे। उक्त घटनाक्रम में अंकित के विरूद्ध भी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री के.सी. परते भी साथ थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *