बैतूल। अनुविभागीय भैंसदेही श्री के.सी. परते ने कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर अनुविभाग के दो पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर श्री जेपी सचान एवं अनुविभागीय अधिकारी के संयुक्त भ्रमण के दौरान पाया गया कि ग्राम पांडोल के हल्का नंबर 6 के पटवारी श्री रामकिशोर इवने एवं ग्राम जामठी आठनेर की पटवारी सुश्री लल्ली धुर्वे द्वारा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के मकानों का नियमानुसार कंटेनमेंट नहीं बनाया गया है। सर्वे के दौरान भी उक्त दोनों पटवारी अनुपस्थित पाए गए एवं उनके द्वारा बीमार व्यक्तियों को दवाइयों के किट का वितरण भी नहीं किया गया। उक्त संबंध में दिए गए कारण बताओ नोटिस में संबंधित को 24 घंटे के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *