सारनी। बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद द्वारा पाथाखेड़ा के शहीद स्मारक पर कुरौना योद्धा शहीद को भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। शहीद भावराउ सोनी को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए बजरंग दल जिला संयोजक चेतन गुप्ता और शोभापुर नगर के पूर्व संयोजक वतन मिश्रा ने कहा शहीद सोनी जी की शहादत  को कभी भुलाया नहीं जा सकता हमारी सुरक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया काल में कोरोना से युद्ध करते हुए हमारे पाथाखेड़ा चौकी में पदस्थ  स्वर्गीय  भाव राव सोनी  कोरोना से संक्रमित हो गए कोरोना काल में  नगर की सुरक्षा में  सदैव मुस्तैद रहे  नगर हित में  कार्य करते हुए वह संक्रमित हुए  और  इस संक्रमण मैं उन्होंने अंतिम सांस ली।
शहीद  सोनी जी को श्रद्धांजलि देते हुए चौकी चौकी प्रभारी राकेश सरेयाम और  एएसआई  बिल्लोरे की आंखें भी नम हो गई और उन्होंने कहा इस शहादत को  पुलिस विभाग कभी भुला नहीं पाएगा इस अवसर पर बजरंग दल के साथ पुलिस विभाग के अन्य लोग भी उपस्थित रहे एवं श्रद्धांजलि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दी गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *