• कोविड पीड़ितों की हर संम्भव मदद के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश की शिवराज सरकार

सारनी। भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया की कोविड-19 के प्रकोप के कारण कई परिवार बिखर गया है परिवार के मुखीया और अपने परिवार की आजीविकोपार्जन करने वालो का देहवासान हो गया है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुवे प्रदेश के मुखीया शिवराज सिंह चौहान ने एक महत्वपूर्ण निर्णय  लिया है जिसमे  ऐसे परिवारों को जिनके घर में आजीविकोपार्जन करने वाला कोई नहीं बचा उन्हे  5000 रुपये प्रति माह पेंशन शासन द्वारा दी जाएगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के प्रयास से कोरोना से अपने अभिभावक खो चुके बच्चों को जीवन यापन के लिए 5000 रुपैय पेंशन दी जाएगी साथ ही ऐसे बच्चों की शिक्षा का निशुल्क प्रबंध किया जाएगा एवं परिवारों को पात्रता न होने पर भी राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। ऐसे परिवारों के महिला या पुरुष सदस्य जो काम करना चाहे ऐसे सदस्यों को सरकार की गारंटी पर बिना ब्याज के काम-धंधे के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि जीवन की गाड़ी फिर से शुरू हो सके। ऐसे बच्चों और परिवारों का सहारा बनने के लिए प्रदेश की शिवराज सरकार बहुत ही बधाई की पात्र है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *