• मुख्‍यमंत्री ने कहा- इंदौर, भोपाल जैसे प्रमुख शहरों के हालात देखते हुए अचानक लॉकडाउन हटाना मुश्किल होगा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही

भोपाल. मध्‍य प्रदेश में कोरोनावायरस के केस बढ़ने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्‍य में लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने लॉकडाउन खत्म करने के सवाल पर कहा- “परिस्थितियां देखकर फैसला करेंगे। जनता की जिंदगी ज्यादा जरूरी है। लॉकडाउन सह लेंगे, अर्थव्यवस्था दोबारा खड़ी कर लेंगे। मगर, लोगों की जिंदगी चली गई तो वापस नहीं लाई जा सकती है। इसलिए अगर स्थिति नियंत्रण में नहीं रही तो लॉकडाउन बढ़ाएंगे।”

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन समाप्त करने का अभी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस संबंध में रायशुमारी की जा रही है। आगे आने वाले कुछ दिनों में जैसी स्थिति होगी, उसके अनुसार फैसला लेंगे। शिवराज ने कहा कि इंदौर और भोपाल जो हालात हैं, उसे देखते हुए लॉकडाउन अचानक हटाना मुश्किल है। हमारे लिए सबसे जरूरी लोगों की जान बचाना है। कोरोनावायरस को अमेरिका की तरह हंसी-खेल में नहीं ले सकते। अमेरिका ने शुरू में इसकी गम्भीरता नहीं समझी, इसलिए आज वह ज्यादा परेशानी में है।

14 अप्रैल को खत्म हो रही है 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे 21 दिनों के लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि लॉकडाउन पर आगे क्या फैसला होगा। 14 अप्रैल के बाद ट्रेनों और बसों में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। इसलिए अगर लॉकडाउन समाप्त हुआ तो एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने की चुनौती बनी रहेगी। मध्‍य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी फंसे लोग लॉकडाउन समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। 

वाॅट्सएप पर मिलेगा मध्य प्रदेश का कोरोना अपडेट
मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस को लेकर अब आप महामारी से संबंधित अपने सभी सवालों के जवाब और आधिकारिक जानकारी प्रदेश सरकार के आधिकारिक वॉट्सएप चैनल से पा सकते हैं, इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस लिंक https://wa.me/+917834980000?text=Hi पर “HI” भेजें और कोरोनावायरस को लेकर मध्य प्रदेश की अपडेट जानकारी मिल जाएगी। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *