सारनी। जल-संपति कर में बकाया राशि पर छूट प्राप्त करने को लेकर नगर पालिका सारनी कार्यालय में लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में संपत्तिकर, जलकर बकायादारों के लिए 11 जुलाई को प्रात: 11 बजे से नेशनल लोक अदालत का आयोजन नगर पालिका परिषद सारनी में किया गया है। जिसमें सभी बकायादारों को सरचार्ज में छुट प्रदान की जायेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेश्राम ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में बकायादार उपस्थित होकर संपत्तिकर, जलकर में छूट प्राप्त कर बकाया राशि जमा कर सकते हैं।
11 को नपा कार्यालय में होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours