11 नंबर इकाई हुई लाइट टप बिजली का उत्पादन शुरू

Estimated read time 1 min read
  • लंबे समय के बाद ताप विद्युत गृह का उत्पादन हुआ था शुन्य

सारनी। मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी सारनी की सभी इकाइयों पूर्ण रुप से बंद होने के कारण सारनी का उत्पादन सोमवार को ठप हो गया था। बताया जाता है कि 250 मेगावॉट की 11 नंबर इकाई के स्टीम कूल्ड वाल्य लीकेज होने की वजह से इकाई को बंद किया गया था,जिसे मंगलवार सुबह 4 बजे के लगभग लाइट टापकर दिया गया है, और देर शाम तक 11 नंबर इकाई से बिजली का उत्पादन भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि 200 मेगावॉट की 6 नंबर और 210 मेगावॉट की सात नंबर इकाई रिजर्व सीट डाउन में बंद चल रही है। जबकि 210-210 मेगावाट की आठ और नौ नंबर इकाई का कोयला सारनी से खंडवा भेजा जा रहा है और 250 मेगावॉट की 10 नंबर इकाई 15 अगस्त से एक माह के वार्षिक सुधार कार्य की वजह से बंद किया गया है।ऐसे में 250 मेगावाट की 11 नंबर इकाई से ही बिजली का उत्पादन लिया जा रहा था। लेकिन सोमवार 10 बजे 11 नंबर इकाई के ट्यूब लीकेज हो जाने के कारण यह इकाई भी बंद हो गई है।इस तरह 1330 मेगावाट के थर्मल पावर स्टेशन से बिजली का उत्पादन पूर्ण रूप से ठप हो जाने के कारण ताप विद्युत गृह सारनी के इंजीनियरों में हड़कंप का माहौल उत्पन्न हो गया है। सारनी ताप विद्युत गृह से उत्पादन ठप हो जाने के कारण विद्युत गृह के आला अधिकारी ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट की 11 नंबर इकाई के सुधार कार्य में लगे हुए हैं। मंगलवार सुबह 4 बजे के लगभग इस इकाई को लाइट ऑफ कर दिया गया था और शाम 6 बजे तक इस इकाई से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया था। लगातार इकाइयों के बंद होने की वजह से मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सीएचपी में नौ लाख मैट्रिक टन से अधिक कोयले का भंडारा हो चुका है। रिजर्व सीट डाउन खत्म होते ही अन्य दूसरी इकाइयों से बिजली का उत्पादन शुरू किया जाएगा जबकि 250 मेगावॉट की 10 नंबर इकाई का वार्षिक सुधार कार्य 14 सितंबर को पूरा होगा 14 सितंबर की देर रात या फिर 15 सितंबर की सुबह इस इकाई को लाइक किया जाएगा जिससे ताप विद्युत गृह से बिजली का उत्पादन बढ़ेगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours