• बाइक से बैतूल से सटी सीमा से घुसे थे दोनों युवक
  • गांव में पुलिस ने पकड़ा, फिर पिटाई कर भगाया

बैतूल. लॉकडाउन को लेकर घरों में ही रहने की अपील की जा रही है, इसके बावजूद लोग उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोग बाहर निकलते हैं और पुलिस पूछताछ करती है तो बहाने बनाते हैं। ऐसी ही एक मामले में बाइक से महाराष्ट्र के परतवाड़ा से बैतूल जिले के सवालमेंढा पहुंचे दो युवकों की पुलिस ने धुनाई कर दी। इसके बाद उन्हें बैतूल जिले की सीमा से महाराष्ट्र खदेड़ दिया। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई। महाराष्ट्र में गुटखा बैन कर दिया गया है, ऐसे में दोनों युवक मध्य प्रदेश के बैतूल में घुस आए थे।  


बाइक से गुटखा लेने आए थे युवक 
बताया जा रहा है कि ये दोनों व्यक्ति गुटखा-पाउच लेने के लिए महाराष्ट्र के परतवाड़ा से बैतूल जिले के सवालमेंढा पहुंचे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि दो बाहरी व्यक्ति गांव में घुसे हैं, जिसके बाद पहले तो पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे गुटखा-पाउच लेने के लिए आए हैं। हालांकि दोनों व्यक्तियों के नामों का पता नहीं चल पाया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *