सारनी। सरस्वती शिशु मंदिर में  आज शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के महान सपूतों- शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु  का श्रद्धा और सम्मान के साथ पुण्य स्मरण किया गया। कार्यक्रम में अंबादास सूने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री सूने ने अपने उद् बोधन में कहा कि हमें उन सभी ज्ञात- अज्ञात देशभक्त शहीदों का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करना चाहिए, जिनके त्याग और बलिदान के फलस्वरूप हमें स्वाधीनता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर समिति सचिव योगेन्द्र ठाकुर ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी ने  भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदो के जीवन से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करना चाहिए । कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व छात्र भैया -बहिन सहित विद्यालय स्टाॅफ से भारती तिवारी , बिन्द्रा लाजीवार , लता हारोडे , सरिता तिवारी , अनीता कोसे , सुदर्शन झाडे , धर्मेद्र वर्मा , सुभाष देशमुख  गीतांजली सालोडे , कल्पना वागदरे , किशनलाल बघेले सहित  अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *