सारनी। मप्र विद्युत मंडल वितरण कंपनी में कार्यरत लाइनमैन गुरु नारायण बामने द्वारा आमजनता की परेशानियों को दूर करने के लिए लगभग रात्रि 8 बजे काली माई मंदिर के समीप स्थित सिद्धू ढाबा के करीब लगे हुए ट्रांसफार्मर को सुधारने के लिए पोल पर कार्य कर रहे थे, जिससे जनता को बिजली की परेशानी से निजात मिल सके। इस दौरान उन्होंने जानकारी देकर आकर पोल पर चढ़कर अपना कार्य शुरू किया था परंतु इसी बीच अचानक बिजली की सप्लाई चालू की गई जो कि एक गंभीर लापरवाही है। पूर्व पार्षद मुकेश डेहरिया ने पुलिस अधीक्षक से मांग करी कि जिस भी कर्मचारी द्वारा बिजली चालू की गई उस पर मामला दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही लाइनमैन के आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं 50 लाख रुपए राशि मुआवजा के तौर पर दी जाए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *