- पुलिस की कई स्थानों पर चल रही थी लगातार दबिश
- एक दर्जन से अधिक मामलो में हो रही थी तलाश
- पुलिस की तीन टीमें लगी थी तलाश में
सारनी। जिले में आंतक का पर्याय बन रहे अलस्या पारधी ने बैतूल कोर्ट में समर्पण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने एक दर्जन से अधिक मामलो में पुलिस को चकमा देने वाले अलस्या पारधी को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई थी। एसपी के निर्देशन में पुलिस की टीमें लगातार अलस्या के ठिकाने पर दबिश दे रही थी। पुलिस की टीमो ने माणिक वाड़ा, आष्टि, लोनी,चांदूर,बाजार,बोरगांव,पारधी ढाना,वरुड, गोंडी ढाना,मेडा पठार,वर्धा सहित अन्य स्थानों पर लगातार तलाश में जुटी थी। पुलिस की दबिश से घबराकर अलस्या पारधी ने सोमवार को सीजीएम कोर्ट में समर्पण कर दिया है। अलस्या पारधी के समर्पण को एसपी की कुशल कार्यप्रणाली को माना जा रहा है।