सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में वर्तमान में विद्युत गृह की इकाई क्रमांक 6,7,8 एवं 9 रिजर्व शट डाउन  में है ।जिसके बाद भी शासन की ओर से युनिटों को बंद रहने पर भी फिक्सड चार्जेस के रूप में ईकाई क्रमांक 6,7,8 एंव 9 पर 20 लाख प्रति युनिट के हिसाब से 80 लाख प्रति दिन के मिल रहे हैं। उसके बाद भी इकाई बंद का हवाला देकर ठेका श्रमिकों को काम से बंद कर दिया जाता है। और प्रताड़ित किया जाता है। ठेका मजदूर संघ के उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर मजदूरों की समस्या से अवगत कराया है। ऊर्जा मंत्री को सौंपा पत्र में सारनी पावर प्लांट में मजदूरों की दयनीय स्थिति के बारे में बताया
इकाई बंद होते ही कुछ अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते मजदूरों को तत्काल बंद कर दिया जाता है। जिससे उनके घर चलना मुश्किल हो जाता है। इन सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए ठेका मजदूर संघ ने ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर से
मुलाकात कर श्रमिकों के हित में निर्णय लेने को कहा गया है। ठेका श्रमिक भी सरकारी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं फिर भी उन्हे युनिट बंद होते ही दुत्कार कर क्यों भगा दिया
जाता है उन्हे इस पॉवर  हाऊस में कार्य करते हुयें 10 से 15 वर्ष हो गए ऐसी स्थिति में अपने परिवार पत्नी बच्चों को लेकर वो कहां जाए इस कारण वो भूखमरी की कगार पर है।
पूर्व समय मे भी युनिट आएसडी के दौरान 50 प्रतिशत ठेका कार्य चलते रहते थे जिसमें कि श्रमिकों परिवार का पालन पोषण होते रहता था। किन्तु वर्तमान समय मे ऐसा क्या हो गया कि पुरे ठेके  कार्य प्रभाव से बन्द कर दिये गये है ।जबकि फिक्सड चार्ज फिर भी मिल रहा है। ठेका मजदूर संघ ने प्रदेश के उर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर
को पत्र दिया गया जिसमें 660 मेगा वांट की युनिट लगाने एंव युनिट लगने तक पुरानी ईकाईयों को चलाने हेतु अनुरोध किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मजदूरों के हित  में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *