• टीकाकरण अभियान के मंडल प्रभारीयो से बोले भाजपा जिलाध्यक्ष

बैतूल। भारत सहित मध्यप्रदेष को कोरोना मुक्त बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसीलिए पार्टी नेतृत्व ने एक माह तक कोविड 19 टीकाकरण अभियान चलाने का काम शुरू किया है। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बुधवार को जिला कार्यालय विजय भवन में अभियान के मंडल प्रभारीयो की बैठक में व्यक्त किए। बैठक में टीकाकरण अभियान के जिला प्रभारी कृष्णा गायकी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डा.अरूण जयसिंगपुरे ,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन, किसान मोर्चा जिला मंत्री भोला खंडेलवाल प्रमुखरूप से उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने कहा कि टीकाकरण अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीका लगाने से वंचित नही रह जाए इसकी चिंता हम सबको करनी है। श्री शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर जाकर संपर्क करें और लोगो को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर अभियान को सफल बनाएं। श्री शुक्ला ने कहा कि सरकार कोरोना का टीका निषुल्क लगा रही है यह बात भी हमें जनता को बतानी है। उन्होने सभी मंडलो में हेल्प डेस्क लगाने के निर्देष भी प्रभारियो को दिए। श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा एक राजनैतिक दल के साथ ही सेवा ही संगठन को मूलमंत्र मानकर काम करने वाली पार्टी है। हमने कोविड 19 काल में जनसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तूत किया था। इस तरह टीकाकरण अभियान में भी हमारे कार्यकर्ता उत्तम कार्य करेगें ऐसा विष्वास है। बैठक को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.अरूण जयसिंगपुरे ने संबोधित करते हुए टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन ने इंटरनेट पर फार्म भरने ,आरोग्य सेतू संबधि तकनीकि जानकारी दी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *