सारनी। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटाखेडा में 13 मार्च शनिवार से 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को कोरोना कि वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ है। 15 जनवरी सोमवार को भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 107 बुजूर्गो को कोरोना की निःशुल्क वैक्सीन लगाई गई।  वैक्सीन प्रभारी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी को कोरोना वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। इसमें किसी को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं है। वही वर्षा रानी आशा कार्यकर्ता ने बताया कि सोमवार को वार्ड 14, 15, 16 और 18 के लगभग 114 बुजुर्ग लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें से 107 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।  उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद व्यक्ति को हल्का बुखार आ सकता है लेकिन इसमें घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि छोटे बच्चों को भी जब टीके लगाए जाते हैं तो उन्हें भी हल्का सा बुखार आता है। यह वैक्सीन  अच्छी और सुरक्षित है ।और इसे लगाने से कोई नुकसान भी नहीं है। इस अवसर स्वास्थ्य विभाग से माला बिहारे, कंचन पवार, कविता अमरुते, पारुल, सदाशिव पवार और मुनिया रघुवंशी उपस्थित थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *