सारनी। नगरपालिका के कई वार्डो में नगर पालिका अध्यक्ष आशा भारती, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के द्वारा 68 लाख 25 हजार की लागत से होने कार्यो का भूमिपूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नपाध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में 68 लाख 25 हजार की लागत से होने वाले निर्माण कार्यो के भूमिपूजन में वार्ड 3 में 6 लाख 61 हजार की लागत से सार्वजनिक मंच एवं 13 लाख 80 हजार की लागत से आरसीसी नाली, वार्ड 8 में 6 लाख 35 हजार की लागत से सार्वजनिक मंच और 6 लाख 97 हजार की लागत से आरसीसी नाला, वार्ड 4 में लोहार मोहल्ले में10 लाख 94 हजार की लागत से आरसीसी नाला एवं सोनी बर्तन भण्डार के पीछे से 10 लाख 29 हजार की लागत आर सी सी नाला निर्माण, वार्ड क्रमांक 9 में राजू जैसवाल से घर के पीछे 13 लाख 29 हजार की लागत से आरसीसी रिटर्निंगवाल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। जबकि इस दौरान नपाध्यक्ष भारती एवं उपाध्यक्ष थापा ने उपयंत्री रविन्द्र वराठे को स्पष्ट निर्देश दिए की सभी कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ किये जाये जिससे बारिश के पहले पहले लोगो की समस्या का समाधान हो सके और उपयंत्री, समयपाल और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य पूरी गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए, साथ ही वार्डवासियों से अपील की गयी कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी लगने पर  तत्काल उनके मोबाइल नंबर पर सुचना प्रदान करे। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वार्ड पार्षद सुनीता यादव, शोभा सोनी, सभापति शांतिलाल पाल, बबलू वामनकर, नेहरू बेले, पार्षद नागेन्द्र निगम, मुकेश सोनी, मुकेश यादव, संदीप झपाटे, मारूति पांसे, रमेश हारोडे, रूपेश नागले, सुनील मोहखेडे, नत्थू देशमुख, राहुल पाटिल, सुनील भारद्वाज, मिंटू राजपूत, वीरेंद्र सोनारे, महेन्द्र भारती, युवा कांग्रेस के हेमन्त धोटे, गौतम नागले, प्रवीण सोनी, नपा इंजीनियर रविन्द्र वराठे सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *