हर घर लहराएगा तिरंगा, नपा लोगों को दे रही संदेश

Estimated read time 0 min read

सारनी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन 13 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। इसके तहत नगर पालिका परिषद सारनी लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने प्रेरित कर रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नगर पालिका परिषद ने लोगों को न्यूनतम दर पर तिरंगा झंडा भी उपलब्ध कराया है। पिछले एक सप्ताह से नगर पालिका के कचरा वाहनों एवं अन्य वाहनों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सारनी में नगर पालिका कार्यालय, पाथाखेड़ा, शोभापुर कालोनी और बगडोना में निर्धारित स्थानों पर झंडा विक्रय किए जा रहे हैं। इसकी कीमत 25 रुपए प्रति झंडा रखी गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेश्राम ने सारनी नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने का आव्हान किया है। सीएमओ ने कहा कि अभियान समाप्ति के बाद तिरंगे को सम्मान के साथ उतारकर अपने घरों में रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का पूरा ध्यान रखने का भी आग्रह किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours