सेवानिवृत्ति पर माखनलाल सुर्यवंशी को जनपद परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Estimated read time 1 min read

चिचोली। जनपद पंचायत चिचोली में 31 वर्ष की सफलतापूर्वक शासकीय सेवा देने के बाद भृत्य पद पर पदस्थ माखनलाल सुर्यवंशी शुक्रवार 31 दिसम्बर को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गयें।अवसर पर चिचोली जनपद के सभा कक्ष में एक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जनपद पंचायत चिचोली के निवृतमान अध्यक्ष चिरोंजीलाल कवड़े,निवृतमान उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,वरिष्ठ जनपद सदस्य कांतिलाल यादव,जनपद सदस्य डोमासिंग कुमरे,पूर्व जनपद सदस्य सोबू पंडोले,तहसीलदार नरेशसिंह राजपूत,बीपीओ रमेश माकोड़े,बीईओ डीके शर्मा,सचिव,ग्राम रोजगार सहायक के साथ जनपद एवं एनआरएलएम के स्टाप व दीदीयों ने शिरकत की थी।
जनपद पंचायत चिचोली में भृत्य के पद पर तकरीबन 31 वर्ष की शासकीय सेवा देने के बाद शासकीय सेवा से रिटायर्ड हुये कर्मचारी माखनलाल सुर्यवंशी को विदाई देने के लिए शुक्रवार 31 दिसम्बर की शाम को जनपद पंचायत चिचोली के सभा हाल में आयोजित हुयें विदाई कार्यक्रम में उपस्थित चिचोली तहसीलदार नरेशसिंह राजपूत,निवृतमान अध्यक्ष चिरोंजीलाल कवड़े, निवृतमान उपाध्यक्ष शंकरराव चड़ोकार,बीईओ डीके शर्मा एवं निवृतमान जनपद सदस्य कांतिलाल यादव ने अपने-अपने संबोधनों में सेवानिवृत्त हुए माखनलाल सुर्यवंशी द्वारा शासकीय सेवा में किये गए उनके उत्कृष्ट कार्यो,उनकी कर्तव्य निष्ठापूर्ण समयबद्धता पूर्वक की गई शासकीय सेवा की प्रशंसा करते हुए उपस्थित कर्मचारियों से उनसे सीख लेने की बात कहीं।अवसर पर अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुये माखनलाल सुर्यवंशी ने भी सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।विदाई कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल यादव ने और अंत में उपस्थितजनो का आभार जनपद पंचायत चिचोली के लेखा अधिकारी अनिल सोनी ने व्यक्त किया।इस दौरान जनपद परिवार की ओर से माखनलाल सुर्यवंशी को श्याल श्रीफल से सम्मानित कर उन्हें एक रामायण भेट की गई।इस दौरान अतिथियों के अलावा सहायक लेखा अधिकारी राजेश साहू,सुश्री सारिका सरगरा,कुमारी गौरी वर्मा,मुकेश सोनारे,रिजवान,श्रीमती शेषकर,मानचित्रकार श्री धोटे,ज्ञान सिंग धुर्वे के साथ आजीविका मिशन के अधिकारी, दीदीयां, पंचायतो के सचिव व ग्राम रोजगार सहायकों की उपस्थिति रही थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours