आमला। सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला के तत्वाधान में आज हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन रेलवे बैडमिंटन हाल रेलवे कालोनी आमला में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में रेलवे कालोनी आमला के रेलवे परिवारों की महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।सी आर एम एस की मीना करोले के कुशल संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सौभाग्य का आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला उपस्थित थी।कार्यक्रम में रेलवे परिवार की महिलाओं ने बहुत ही अच्छे अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।सुंदर गीत गाकर ओर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर अभी का मन मोहा।अतिथियों के हस्ते दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित महिलाओ को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन भावना पंत ने किया।स्वागत भाषण मीना करोले ने दिया।आभार प्रदर्शन अनिता झा ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कु प्राची आनंद,अनिता साहू,भारती कुशवाहा,प्रेमलता,हेमलता,नेहा अरुण,श्रीमती निगम,रजनी पाल,प्रमिला चौधरी,श्रीमती पहाड़े,श्रीमती वर्मा,श्रीमती सिन्हा,विनीता पाटिल,श्रीमती शमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।उल्लेखनीय है की सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला द्वारा साल भर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है उसी कड़ी में आज यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
सी आर एम एस रेलवे महिला टीम द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
महंगाई का ‘तड़का’ या आम बजट पर ‘बज्रपात’?
June 7, 2026
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours