सारनी अनुविभाग की सीमा पूर्ण रूप से सील – एसडीओपी चौधरी

Estimated read time 0 min read

सारनी। राज्य शासन के निर्देशानुसार 15 जिलों को हॉटस्पॉट जिलों की लिस्ट में घोषित किया गया है और इन हॉटस्पॉट जिलों में प्रभावित क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। जिसके साथ ही सारनी क्षेत्र में भी पुलिस प्रशासन के माध्यम से बाहरी लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अभयराम चौधरी ,सारनी थाना प्रभारी महेन्द्र सिह चौहान से प्राप्त जानकारी अनुसार सारनी अनुविभागीय क्षेत्र को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। इसके साथ ही सारनी अनुविभागीय सीमा से जुड़े खैरवानी, रानीपुर, घोड़ाडोंगरी, चोपना, बटकीडोह पर चेक पोस्ट बनाकर आने जाने वाले लोगों को रोका जा रहा है। जहां पर सिर्फ वैध पास वाले लोगों को ही क्षेत्र में आने की अनुमति दी जा रही है इनमें भी इन सभी लोगों की स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री चौधरी ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु के पश्चात क्षेत्र के लोगों के माध्यम से मांग उठ रही थी कि वेकोलि खदानों में छिंदवाड़ा जिले से आने वाले कर्मचारियों को कुछ दिनों तक काम पर आने से रोका जाए। जिसको लेकर प्रशासन ने वेकोलि प्रबंधन से बात की जिसके पश्चात सारनी पुलिस के माध्यम से छिंदवाड़ा जिले से आने वाले वेकोलिकर्मियों को सारनी क्षेत्र में आने पर कुछ दिनों तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours