सरदार विष्णुसिंह उईके समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती मनाई गई

Estimated read time 0 min read
  • 500 जयंती पर आदिवासी समाज ने किया नमन

घोड़ाडोंगरी। आदिवासी समाज की गौरव और जबलपुर मंडला की महारानी दुर्गावती की 500 जयंती पर घोड़ाडोंगरी में सरदार विष्णु सिंग उइके समिति ने रानी दुर्गावती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर , पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया सरदार विष्णु सिंग उइके समिति के भगवत सिंग तुमडाम ने बताया कि 5 अक्टूम्बर को आदिवासी समाज की गौरव रानी दुर्गावती जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर समिति के सदस्यो एवम आदिवासी समाज के सगाजनो ने शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपीईबी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी एवम समाजसेवक श्री मंगलसिंह धुर्वे जी व्दारा की गई एवम मुख्य वक्ता के रूप में समाज के युवा दीपक उइके उपस्थित थे सर्वप्रथम श्री दीपक उईके ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी के जीवन के ऊपर में विस्तार पूर्वक उनकी जीवन गाथा के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी संजीव शर्मा ने भी रानी दुर्गावती को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और कहा कि रानी दुर्गावती ने मुगलों के खिलाफ युद्ध कर और कौशल का परिचय देकर ये संदेश समाज को दिया था की नारी अबला नही हो सकती और जरुरत पड़ने में वो राज्य का नेतृत्व भी कर सकती है। रानी दुर्गावती के जयंती के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेन्द्र उईके , पीरु भलावी, सरपंच पांडरा सुरवन सलाम , सरपंच जुवाड़ी मनोज धुर्वे,गोविंद पन्द्राम,संतोष उईके फौजी, गणेशप्रसाद धुर्वे , कुॅवरसिंह सलाम, मदरसा तेकाम , मुनेश उईके, सालकराम मसराम, श्रीराम तुमराम, श्रीराम मर्सकोले , ज्ञानसिंह तेकाम , दिनेश युवने, योगेश उईके , फिरकसिंह युवने जी डाॅ.पुरुषोत्तम सरयाम,डाॅ.अभयदेव युवने, रामप्रसाद धुर्वे , भगवत तुमडांम ,सतीश वाड़ीवा सहित सामाजिक बन्धु उपस्थिति थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours