- जमा मस्जिद पर हुए कार्यक्रम

सारनी। ईदमिलादुन्नबी के मौके पर जामा मस्जिद ने जुलूस निकाला गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में जामा मस्जिद से सरकार की आमद मरहबा,मदीने वाले कि आमद मरहबा के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला गया। इस मौके पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,टीआई आदित्य सेन,नायाब तहसीलदार वीरेन्द्र उइके,सब इंस्पेक्टर फतेह बहादुर एवं पुलिस बल मौजूद था। जुलूस जामा मस्जिद से स्टेट बैंक,मठारदेव कालोनी,जय स्तंभ,शापिंग सेंटर,सतना लाइन, हाई स्कूल से होते हुए जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। जामा मस्जिद में इमाम साहब ने दुनिया मे अमन चैन की दुआएं मांगी। ईदमिलादुन्नबी के जुलूस का जगह जगह पर स्वागत करते हुए मिठाई एवं बिरयानी खिलाई गई। जमा मस्जिद के इमाम तारिक अनवर,नायब इमाम मंसूर आलम,अध्यक्ष रफी अहमद, महासचिव अब्दुल रहमान खान,शेख चमन,मोहम्मद इलियास,शेख हसन,नोशे खान,हसीन हैदर,जफर खान,महफूज कुरैशी,राशिद खान,साजिद खान सहित भारी संख्या में बच्चे,बच्चियों ने हिस्सा लिया। जामा मस्जिद के महासचिव अब्दुल रहमान खान ने बताया कि 12 रब्बील को पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइस हुई थी। मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब की पैदाइश के बाद अखलाक एवं मोहब्बत के साथ इस्लाम का बोलबाला हुआ। बच्चियों को जीने का अधिकार मिला, 5 वक्त की नमाज एवं कुरान मिला है। ईद मिलादुन्नबी पर जामा मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाया गया। जामा मस्जिद कमेटी ने ईद मिलादुन्नबी की सभी को मुबारक बाद दी।
+ There are no comments
Add yours