सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में भारतीय मजदूर संघ प्रथम स्थान पर

Estimated read time 1 min read
  • श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ने में भारतीय मजदूर संघ सबसे आगे- प्रमोद सिंह
  • कोयला श्रमिक सभा तीसरे स्थान पर पहुंचा

सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की भूमिगत खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के सदस्य सत्यापन का प्रथम चरण का कार्य समाप्त होने के बाद भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ क्षेत्र में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है। सरफेस एवं भूमिगत खदानों में काम करने वाले 1874 लोगों में से 748 लोगों ने भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ को पसंद करते हुए उसकी सदस्यता ग्रहण की है। जिसकी वजह से बीएमएस यूनियन पाथाखेड़ा क्षेत्र का सिरमौर दूसरे वर्ष भी बना हुआ है ,जबकि एटक यूनियन पिछले दो वर्षों से लगातार दूसरे स्थान पर आ रहा है एटक यूनियन ने इस बार कुल 650 सदस्यता लेकर दूसरे स्थान पर ही है। जबकि भारतीय कोयला श्रमिक संघ एचएमएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव जी का तवा टू खदान पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन होने के बाद भी तवा टू में कोई विशेष जादू नहीं हुआ है वहां पर एचएमएस यूनियन को केवल 54 सदस्य मिले हैं जबकि संपूर्ण क्षेत्र में 434 की सदस्यता को लेकर एसएमएस यूनियन तीसरे स्थान पर बना है। किसी समय में कोल इंडिया का सिरमौर रहने वाले इंटक यूनियन की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है इस बार संपूर्ण क्षेत्र में इंटक यूनियन को कुल 42 सदस्य मिले हैं। इस तरह 1874 कर्मचारियों अधिकारियों ने सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में क्षेत्र का सिरमौर बीएमएस यूनियन को बनाया है।
भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री प्रमोद सिंह ने भारतीय मजदूर संघ के सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में प्रथम स्थान आने पर कहा की यह कोल श्रमिको की जीत है भारतीय मजदूर संघ श्रमिको के हितो की लड़ाई लड़ते आया है उनके दुख सुख मे हमेशा खड़ा रहता है आज इसी का परिणाम है की सदस्यता अभियान मे प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours