- निर्बाध 200 दिन चली 250 मेगावाट की 11 नंबर इकाई
सारनी। बिजली उत्पादन में देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रदेश के प्रमुख पावर प्लांटों में से एक सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट ने सतत बिजली उत्पादन का एक और रिकॉर्ड बनाया है। इस बार 200 दिन निर्बाध बिजली उतपादन का रिकार्ड बना है। ऐसा सतपुड़ा के इतिहास में दूसरी बार हुआ है। पीएच-टू के नाम 205 दिन का रिकार्ड है। मुख्य अभियंता आरके गुप्ता ने बताया 100.7% पीएएफ और 91.92% पीएलएफ के साथ 11 नंबर इकाई ने सतत चलते हुए 200 दिन पूरे किए हैं। सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट की इस यशपूर्ण उपलब्धि पर पावर हाउस सारणी के मुख्य अभियंता आरके गुप्ता ने सतपुड़ा की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा सामूहिक प्रयास लगन और समर्पण व उच्च अधिकारियों के कुशल नेतृत्व मूल्यवान मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि प्राप्त की है। इसके लिए सभी को बधाई। उन्होंने बताया 205 दिन का रिकॉर्ड पूरा होने पर भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
+ There are no comments
Add yours