सतपुड़ा ट्रॉफी के 12वे दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे बैतूल पूर्व विधायक, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

Estimated read time 0 min read

घोड़ाडोंगरी। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के 12वें दिन तीन मैच खेले गये। पहला मैच तिरंगा पाथाखेड़ा विरुद्ध आरसीसी पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें बेहतरीन खेल दिखाते हुए तिरंगा पाथाखेड़ा की टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। वही दूसरा मैच शाहपुर कॉलेज विरुद्ध तिरंगा पाथाखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें मुकाबले को भी तिरंगा पाथाखेड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत लिया। दिन का तीसरा मैच पत्रकार इलेवन घोड़ाडोंगरी विरुद्ध सम्राट क्रिकेट बैतूल के बीच खेला गया।रोमांचक मुकाबले में पत्रकार इलेवन की टीम ने मैच को जीत लिया मैच के 12वे दिन क्रिकेट खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साहवर्धन करने के लिए बैतूल के पूर्व विधायक भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहुंचे उनके साथ घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, भाजपा नेता पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, भाजपा नेता राजेंद्र मालवीय, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उईके, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो क्रिकेट प्रेमी प्रशांत गावंडे, आशीष अग्रवाल, राकेश अरोरा देवीप्रसाद जायसवाल, इंदल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बेतूल से आये नेताओं का समिति के संरक्षक समीर पाठक, समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल समिति के सचिव सिद्धार्थ बिहारे समिति  सदस्य मुकेश गायकवाड, वासु प्रधान, अरविंद गायकवाड, अमर ज्योति चंदेलकर, कपूर वर्मा, आभास मिश्रा ने शाल श्रीफल देकर अतिथि का सम्मान किया। कार्यक्रम में पहुंचे हेमंत खंडेलवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी के नेताओं के लिए बहुत सम्मान की बात है कि उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान के साथ बुलाया जाता है खिलाड़ियों की खेल भावनाओं को समझते हुए साथ ही उसको प्रोत्साहित करते हुए हमसे जितना हो सकता है उनका उत्साह वर्धन करते हैं व हर खेल के प्रति हमारी संवेदनशील सोच है आयोजन में पधारे श्री खंडेलवाल व पूर्व घोड़ाडोंगरी विधायक मंगल सिंह धुर्वे का समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours