संयुक्त मोर्चा ने महाप्रबंधक कार्यालय के सामने दिया धरना प्रदर्शन

Estimated read time 0 min read
  • अधिकारियों के माध्यम से चार राज्यों की हाईकोर्ट में दायर की याचिका

सारनी। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड पाथाखेड़ा की भूमिगत खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के माध्यम से मंगलवार को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर सांकेतिक धरना देने का काम किया है संयुक्त मोर्चा के इस कार्यक्रम में बीएमएस,एटक,इंटक, एचएमएस,सीटू यूनियन  शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमएस यूनियन के एरिया अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि भूमिगत खदानों में काम करने वाले मजदूरों को वेतन समझौता वार्ता का जो लाभ एरियर तथा बड़े हुए बैसिक का भुगतान जो सितंबर माह में दिया गया है उसे रोकने के लिए अधिकारियों के द्वारा चार राज्यों की हाईकोर्ट में याचिका दायर की है कामगारों का वेतन सितंबर पे टू अक्टूबर माह में फोल्ड पर कर दिया गया है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा। एचएमएस यूनियन के संजय सिंह ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के माध्यम से पाथाखेड़ा क्षेत्र में क्षेत्र की पांचो ट्रेड यूनियन बीएमएस एटक एचएमएस इंटक एवं सीटू यूनियन द्वारा क्षेत्र की सभी इकाइयों पर गेट मीटिंग के माध्यम से काम कामगारों को जागरूक किया गया तथा उन्हें बताया गया कि 11वें वेतन वार्ता का जो लाभ एरियर तथा बड़े हुए बेसिक का भुगतान जो आपको सितंबर माह में  दिया गया है। उसे रोकने के लिए अधिकारियो दवारा चार राज्यों की हाईकोर्ट मैं याचिका दायर की गई है।कामगारों का वेतन सितंबर पे टू अक्टूबर को होल्ड कर दिया गया है। इसी का विरोध करते हुए संयुक्त मोर्चा के द्वारा क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयके समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। वेतन न होने के कारण कर्माचारी में अत्यधिक रोस का माहौल बना हुआ है। इस आंदोलन को लेकर लेकर संयुक्त मोर्चा आगे भी आंदोलनरत है।इसी कार्यक्रम में मगलवार  को मुख्महाप्रबंधक  कार्यालय के समक्ष संयुक्त मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में बीएमएस यूनियन के श्रीनिवास बरस्कर,प्रमोद सिंह,एटक से ओमकार शुक्ला,इंद्रेश सिंह, एचएमएस के साथी संजय सिंह,भारत सिंह, इंटक यूनियन से आशिक खान,निजाद खान, सीटू से अशोक बुंदेला,जगदीश दिगारसे सहित बड़ी संख्या में भूमिगत खदानों में काम करने वाले कर्मचारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours