जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने किया स्वच्छता के लिए एक घंटे श्रमदान, बाजार और सड़कों की सफाई की

Estimated read time 1 min read

सारनी। पूरे देश भर में गांधी जयंती के मौके पर 1 एवं 2 अक्टूबर को विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके तहत नगर पालिका सारनी क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों ने बाजार और सड़कों में उतरकर स्वच्छता के लिए एक घंटे श्रमदान किया। इतना ही नहीं लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नपा की टीमें उनकी बीच वार्डों में भी पहुंची। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन रविवार 1 अक्टूबर 2023 को साप्ताहिक बाजार स्थल पाथाखेड़ा में किया गया। यहां नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, महेंद्र भारती, योगेश बर्डे, जफर अंसारी, आकाश पंद्राम, प्रवीण सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, सुधा चंद्रा, राजेश पटैया, संदीप झपाटे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को एक मिशन बनाकर देश भर में इसका प्रचार-प्रचार किया। इसी का परिणाम है कि आज विभिन्न शहर स्वच्छता में अपने आप को अलग प्रतिस्पर्धा में अग्रणी मानते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में पूरे मध्यप्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए देश में प्रदेश को अग्रणी बनाया। पिछले वर्ष पूरे देश में मध्यप्रदेश सबसे स्वच्छ राज्य बनकर उभरा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने कहा कि सारनी की जनता और सभी के सामूहिक प्रयासों से गत वर्ष नपा सारनी स्वच्छता में अग्रणी रही है। इसे सभी को मिलकर बरकरार रखना है। इस अवसर पर सभी ने सार्वजनिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम में स्वच्छता मित्र, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours