सारणी। आगामी विधानसभा चुनाव में देश का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन भाजपा की मप्र में फिर से भारी बहुमत से सरकार बने। चुनाव के दौरान किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए भाजपा बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर रही है इसके तहत ही आज के दौर में सबसे प्रभावशाली प्लेटफार्म सोशल मीडिया पर भाजपा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों व प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय व अनुभवी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। शुक्रवार को भाजपा सोशल मीडिया विभाग प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा और बैतूल भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से जिला संयोजक जीवन बुवाड़े ने संजीत चौधरी को भाजपा मीडिया विभाग आमला विधानसभा सह संयोजक की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा के कर्मशील नेता संजीत चौधरी को मिली जिम्मेदारी के बाद सारणी मंडल समेत आमला विधानसभा के भाजपाईयों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। चौधरी को भाजपा कार्यकर्ताओं समेत उनके शुभचिंतको, इष्टमित्रों, परिचितों व राजनैतिक गलियारों के लोगों ने सोशल साइट्स पर खूब शुभेच्छा प्रकट की है राजनैतिक गलियारों में सक्रिय भाजपा नेता संजीत चौधरी को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाने के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा फायदा संभवत: ही मिलेंगा, यहां बात शत् प्रतिशत सत्य है। इसके अलावा आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा को जन-जन तक सकारात्मक व प्रभावी रूप से पहुंचने में श्री चौधरी ने विशेष भूमिका निभाई है। जब भी अपने विपक्षी नेताओं ने आम जनता के बीच भाजपा को कमजोर साबित करने का प्रयास किया हो, ऐसे अवसरों पर चौधरी सक्रियता से सामने आए प्रमाण के साथ सिर्फ विपक्षियों के झूठे स्वरूपों को उजागर करने तक सीमित नहीं रहे, अपितु भाजपा की उपलब्धियों को गिनाकर आम जनता के बीच भाजपा की प्रबल पकड़ को स्थिर रखने में सफल रहे हैं।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आदरणीय रंजीत सिंह , जिला महामंत्री कमलेश सिह ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से सुधा चंद्रा नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार नागेन्द्र निगम, किशोर महोबे, परमेश्वर नागले, सज्जाद हुसैन, प्रकाश शिवहरे, गीता वर्मा, पुष्पा शर्मा, सपना सोनी,भूपेंद्र बघेल, भीम बहादुर थापा, राहुल बर्डे, राहुल सिंह, गणेश मस्की, शिबू सिंह, विनय मदने, योगेश बर्डे, योगेंद्र सोनारे, विशाल धुर्वे, प्रदीप छतरी, प्रवीण सोनी, बिन्नी राय, धर्मेंद्र राय, ईस्ट मित्रों ने बधाई दी।
संजीत चौधरी बने भाजपा सोशल मीडिया विभाग के आमला विधानसभा सह संयोजक
+ There are no comments
Add yours