श्री सत्य साई सेवा समिति द्वारा सुरक्षा सेवा

Estimated read time 1 min read

सारनी। आज पुरी दुनिया वैश्विक कोरोना महामारी से परेशान हैं इस महामारी से हमारे कोरोन वारियर्स दिन-रात 24 घंटे लड रहे हैं सामाजिक संगठनों के द्वारा आर्थिक रूप से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों असहाय परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे है इसी कड़ी में सारनी की श्री सत्य साई समिति की महिलाओ के  द्वारा कोरोना वायरस की इस महामारी को देखते हुए महिलाओं के द्वारा जनसुरक्षा हेतु कपड़े के फेस मास्क बनाकर जरूरत मंद परिवारों को दिये जा रहे है इसी के साथ इन महिलाओं ने कोविड-19 से किस प्रकार बचा जा सकता है इसके विषय मे भी जानकारी दी जिनमे रेखा सोलंकी ,रेखा वागद्रे,व दीपिका वागद्रे सम्मिलित हुई
समाज सेवी युवराज वागद्रे व प्रवीण सोनी ने घरों घर जाकर असहाय लोगो की सहायता हेतु फेस मास्क वितरीत किये और बताया कि सत्य साई सेवा समिति द्वारा किये गये कार्य जो की समाज के लिए अत्यंत प्रभावसील है सत्य साई समिति द्वारा अभी तक 900 से अधिक मास्क बांट चूके हैं

More From Author

+ There are no comments

Add yours