सारनी। ठेका मजदूर संघ सारनी के संरक्षक सुनिल सरियाम के द्वारा मंगलवार को उनकी नातिन कुमारी पलक ऊईके के जन्मदिन पर सभी श्रमिको को गमछा भेंटकर उनको सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया। जानकारी देते हुए ठेका मजदूर संघ सारनी के अध्यक्ष राकेश नामदेव ने बताया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए घोषित किये गये देशव्यापी लॉक डाउन 1, 2, 3, 4, 5, के दौरान भंडार ग्रह 2 में ठेका मजदूर के रूप में कार्य कर रहे मजदूरों ने पूरे लाँक डाउन के दौरान राष्ट्रहित उद्योग हित देशहित को ध्यान में रखते हुए ईमानदारी निष्ठा के साथ में अपने कार्य पर उपस्थित हुए और अपने कार्य को पूरी शक्ति से पूर्ण करते रहे और अपनी जान की भी परवाह ना कर बाहर से आने वाले वाहनों से सामग्री को उतारते रहे। जिनका ठेका मजदूर संघ संरक्षक सुनिल सरियाम के द्वारा उनकी नातिन कुमारी पलक ऊईके के जन्मदिन पर सभी श्रमिको को गमछा भेटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमलेश, आशाराम, तुलसीराम, देवीलाल, मुन्ना, हरिओम, गोपी उपस्थित थे।
श्रमिको को गमछा देकर किया सम्मानित
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours