शोभापुर कालोनी में दिन दहाड़े वृद्ध की हत्या

  • पुत्र ने की पिता की हत्या
  • मृतक वेकोलि से सेवानिवृत्त आपसी विवाद के चलते हत्या

सारनी। कोल नगरी में दिन दहाड़े वृद्ध की हत्या से सनसनी मच गई। मृतक वेकोलि से सेवानिवृत्त बताया जा रहा है। आपसी विवाद के चलते पुत्र ने ही हत्या की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शोभापुर कालोनी में रहने वाले  वेकोलि से सेवानिवृत्त रामसान चौरसिया करीबन 70 वर्ष की दिन दहाड़े हत्या से समूचे शहर में सनसनी मच गई। वृद्ध की हत्या की जानकारी मिलते ही एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान प्रभारी टीआई फते बहादुर, चौकी प्रभारी राकेश सरेआम मोके पर पँहुच कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि वेकोलि से सेवानिवृत्त रामासन चौरसिया एवं उसके पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कलयुगी पुत्र ने पिता के सर पर जोरदार वार करके मौत के घाट उतार दिया है।  पुलिस आरोपी पुत्र की तलाश में घेराबंदी की है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसडीओपी श्री चौहान ने कहा कि आरोपी की घेराबंदी की है जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण आपसी विवाद लग रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours