वेकोलि स्टाप ऑफिसर एवं कल्याण समिति के सदस्यों ने इन्टेकवेल सारनी का किया निरीक्षण

Estimated read time 0 min read

सारनी। वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर (सिविल) समेत कल्याण समिति सदस्यों ने इन्टेकवेल सारनी पहुँचकर मंगलवार को निरीक्षण किया। गौरतलब है कि गर्मी की शुरुआत से ही वेकोलि कर्मचारियों को पीने के पानी की क़िल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी मुख्य दो वजह है पहला इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक मुख्य पाईप लाइन में ही पानी कम आना और दूसरा कालोनियों की सप्लाई लाइन में अनाधिकृत नल कनेक्शन होना हैं। इंटेकवेल में चार पंप इंस्टाल है जोकि पुराने हो चुके है जिसके द्वारा रा वाटर (बिना फिल्टर वाला पानी) लगभग चार किलोमीटर की मुख्य दो पाइप लाइन द्वारा फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त मात्रा में नही पहुँच पा रहा है। इसलिए वेकोलि प्रबंधन एक नया पंप इंस्टाल करने की तैयारी में है जिसकी क्षमता पुराने पंप की तुलना में काफी अधिक है। क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्यों ने जल्द से जल्द पंप इंस्टाल करने और अवैध कनेक्शन काटने की माँग की है। एसओ सिविल नरेश जसानी ने बताया कि फाउंडेशन तैयार है तकनीकी विभाग (ई एंड एम) द्वारा पंप इंस्टाल किये जाने का इंतजार है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उपरोक्त निरीक्षण सामाजिक दूरी को बनाये रखते हुए किया गया जिसमे एसओ सिविल नरेश जसानी क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य एचएमएस से मनीष सिंह ठाकुर, एटक से राकेश वाईकर, सीटू से जगदीश डिगरसे उपस्थित हुए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours