सारनी। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल रीजनल जनरल सेक्रेटरी अंबादास सूने के नेतृत्व में मुख्य अभियंता सरज चौहान से मिला। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के स्थानीय चिकित्सालय में लगभग दो वर्ष से अधिक समय हो गया है। शिशु रोग विशेषज्ञ डाँक्टर का अभाव बना हुआ है। ईकाई 10 एवं 11 के निर्माण के बाद् मध्य प्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड द्वारा 2009 से युवा तकनीकी कर्मचारियो की संयत्र सहायक एवं अभियंताओ की पदस्थापना हुई है। कंपनी के चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाँक्टर की नियमित पदस्थापना की भी मांग की गई है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड के स्थानीय चिकित्सालय के दो वरिष्ठ मेडिकल आफीसरो ने स्वैच्छिक सेवा निवृत्ती जुलाई मे लेने के बाद स्थिती चिंताजनक है। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी भी कम है। दोनों विशेषज्ञ डाँक्टर के अभाव में नये कर्मचारियों को अपने परिवार के चिकित्सा हेतु परेशानी होती है। कर्मचारी बिना रेफर किये ही सारनी से बाहर बैतुल, नागपुर, भोपाल परिवार की चिकित्सा के लिए जाते हैं। मुख्य अभियंता श्री चौहान ने संगठन को बताया कि कंपनी कांट्रेक्ट बेस पर शिशु, स्तरी, ह्रदय, नाक कान गला एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की सेवायें उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड के स्थानीय चिकित्सालय में शिशु रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियमित पदस्थापना की मांग के साथ ही, अन्य स्वास्थय सुविधा ओर कैश लेश मेडिकल फैसेलिटी की भी मांग की गई है। कोरोना के चलते मास्क पहनकर सोशल डिसटेस बना कर मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन मध्यप्रदेश पावर जनरेटिग कंपनी लिमिटेड जबलपुर का पत्र मुख्य अभियंता श्री चौहान को सोपा । इस मौके पर अधीक्षण अभियंता मुख्यालय डी के कश्यप ओर यूनियन की ओर से अंबादास सूने, महेन्द्र विश्वकर्मा, विवेक राजपूत एवं अमित सल्लाम उपस्थित थे।
विशेषज्ञ डाक्टरों की पदस्थापना को लेकर मुख्य अभियंता से मिला प्रतिनिधि मंडल
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
More From Author
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
MP में 8 जून से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours