विपरीत परिस्थितियों में भी लकी केबल ऑपरेटर कर रहे काम उपभोक्ताओं को दे रहे सुविधा
सारनी। कोरोना के खिलाख जंग में पुरे देश की सहभागिता मिल रही है और कर्मवीर भी अपनी सेवाए दे रहे है,पुलीश स्वास्थ सफाई विभाग के योद्धा इस युद्ध में अपनी सहभागिता दे रहे हैं।उसी तरह लकी नेटवर्क द्वारा इंटरनेट और केवल सुवीधा टेलीकास्ट विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा है सारनी में लकी केबल नेटवर्क के केबल ऑपरेटर इस विपरीत परिस्थितियों में भी काम कर रहे हैं ताकि दर्शकों तक बिना अवरोध के प्रसारण किया जा सके। लकी केबल के संचालक विजय रघुवशी, अजय रघुवशी ने बताया की कोरोना महामारी जैसे संकट से निपटने के लिये जिस प्रकार स्वास्थ ,नगर पालिका,पुलीश प्रशासन,समाजसेवी दिन रात जनता की सेवा कर रहे है उसी प्रकार लकी नेटवर्क के 25 कर्मचारी जान जोखिम मे ड़ालकर दिन रात केवल फाल्ट व न्यूज आपरेटर संचालन कर रहे है ।घर घर मे केवल नेटवर्क होने की वजह से होम ड़िलेवरी दुकानों की जानकारी चैनलो के माध्यम से मिल रहा है। कोरोना बिमारी की वजह से लोग घरो मे रहे इसके लिये केवल नेटवर्क के लक्की रघुवशी व उनकी पुरी टीम नवीन,वामन राव,राजू,भगत रघुंवशी,दयाल घनघोर,शेख इमाम,गोलू चौकिकर,रामपाल,भीम,अजय,रवि कापसे उनकी पुरी टीम प्रसारण सही ढंग से हो जनता की सेवा मे लगी है। जनता का मनोरजंन का साधन एक मात्र चैनलों के माध्यम से एक से बढ़कर एक सिरियल,न्यूज चैनल ,फिल्म,बच्चो को कार्टून जैसे जीचे घर मे बैठे बैठे मनोरंजन उपलब्ध करा रहे है।
लकी केबल नेटवर्क के केबल ऑपरेटर लगातार होम टू होम जाकर भी अपनी सुविधाएं दे रहे हैं साथ ही वे स्वास्थ्य विभागों के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कर अपनी सुविधा दे रहे हैं।
सारनी क्षेत्र में लकी केबल नेटवर्क के केबल व इंटरनेट कनेक्शन लगभग 8000 से 9000 ज्यादा कनेक्शन है,और इन्टरंनेट के 500 कनेक्शन दिये गये है , यूवाओ और छात्राओ द्वारा झ्टरनेट कनेक्शन की मांग की बड़े पैमाने पर की जा रही है लगातार दर्शकों द्वारा मिलने वाली शिकायतों को दूर करने के लिए लक्की नेटवर्क के ऑपरेटर को फील्ड में रहकर काम करना पड़ता है । कोरोना के कारन पूरे देश में लौक डाउन है उसके बावजूद लकी केबल नेटवर्क के ऑपरेटर द्वारा दी जा रही सुविधा से दर्शक भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं क्योंकि लॉक डाउन के दौरान लोग घरों पर रहकर टीवी देख कर ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं और उसमें भी अगर बाधा हो तो घर पर समय बिताना बहुत मुश्किल साबित होता है घर पर परिवार के लोग सुगमता से बीत जाए इसके लिए भारत सरकार द्वारा दूरदर्शन पर रामायण महाभारत जैसे धार्मिक आयोजनों का भी प्रसारण किया जा रहा है।जिससे की नागरिकों को घर पर समय बिताने में किसी तरह की असुविधा ना हो ।
+ There are no comments
Add yours