सारनी। अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर सारनी में बाबा मठारदेव मित्र मंडली के तत्वाधान में सायंकाल 6 बजे के बाद राम दरबार की शानदार झांकी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली तो श्रद्धालु भक्तों ने राम दरबार की आरती उतार कर पूजन पाठ किया। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार, हनुमानजी की झाकियां निकली गई। शोभायात्रा के दौरान झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का बाजार चौक, सुपर एफ सुपर डी शिव मंदिर और शॉपिंग सेंटर और जय स्तंभ चौक पर श्रीराम शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत श्रद्धालु भक्तों द्वारा किया गया यह शोभा यात्रा रात 10 बजे राम मंदिर प्रांगण में वापस आकर समापन किया। इधर मंदिर समिति एवं राम भक्तों के द्वारा मेन मार्केट समेत सड़क किनारे भगवा पताका से सजाया गया। सोमवार को मंदिर व घरों में धार्मिक आयोजन, रामायण, सुंदरकांड के पाठ हुए। पूरा नगर श्री राम के जयघोषों से गूंज उठा। मित्र मंडल के सदस्य दीपेश दुबे, शशांक चतुर्वेदी ने इस अवसर पर कहा सदियों की प्रतीक्षा का अंत हुआ और भगवान श्री राम अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में विराजमान हुए। भव्य शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में युवाओं के साथ-साथ महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग राम भक्त लोग शामिल हुए। जिससे पूरा नगर भगवामय हो गया और भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजता रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के सूरज सिंह राजपूत, योगेश मोरे, सजल गुर्जर, पिंटू धनोदे, बादल सोलंकी, भैया लाल नर्रे, राजा खान, बाबू मंडल आदि समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सारनी नगर में शाम को निकली भव्य शोभा यात्रा: राममय हुआ नगर
+ There are no comments
Add yours