युवक को पीटने वाले आरोपी के घर चली जेसीबी:पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई, आदिवासी युवकों उल्टा लटकाकर पीटने का मामला

Estimated read time 1 min read

बैतूल। बैतूल में पुलिस और प्रशासन ने आज आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी सोहराब उर्फ चेंट के मकान पर जेसीबी चला कर उसे तोड़ दिया। चेंट का यह मकान अंजुमन इस्लामिया की जगह में बना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक यह शासकीय जमीन पर कब्जा कर बना हुआ था। पिटाई के मुख्य आरोपी ने घटना को इसी मकान में अंजाम दिया था। आज दोपहर तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली टीआई के साथ भारी पुलिस बल कोठीबाजार के आजाद वार्ड पहुंचा। प्रशासन का दल नगरपालिका के अमले के साथ यहां जेसीबी लेकर पहुंचा। 15 बाय 15 स्क्वेयर फीट का यह मकान बैतूल के आजाद वार्ड में स्थित था। इसी मकान पर वारदात को अंजाम दिया गया था। 15 मिनट पहले तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव और कोतवाली टीआई अशीष पवार के नेतृत्व में पुलिस बल आजाद वार्ड पहुंचा, और मकान को तोड़ने की कार्रवाई की। बता दें कि यह कमरा जिस जमीन पर बना हुआ था। वह अंजुमन इस्लामिया की जमीन है। कमेटी के अध्यक्ष वसीम कुरैशी के मुताबिक उन्हें भी सुबह जानकारी हुई कि उक्त कमरे में रहने वाले लोग सामान सहित कहीं चले गए है।ऐसे में अंजुमन कमेटी ने इस पर अपना कब्जा लेते हुए ताला लगा दिया था।

इसे लेकर कमेटी प्रशासन को अवगत कराने पत्र बना रही थी इसी बीच प्रशासन ने कमरा तोड़ने की कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई से कमेटी को कोई शिकायत नही है। यह जमीन अंजुमन में भृत्य महिला को सालों पहले रहने के पहले एलॉट की गई थी। जिस पर उसी के परिजन रह रहे थे।

बता दें कि बीती रात गांव बांस पानी के एक युवक ने पाढर पुलिस चौकी में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे बैतूल के चेंट और अंकित चौहान ने 2 महीने पहले बैतूल बुलाकर पिटाई की थी।उसे एक कमरे में नग्न कर उल्टा लटकाया गया और फिर 6-7 लोगों ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई की थी। बदमाशों का कहना था कि वह गो तस्करी करने वालों से वसूली करता है। यह मामला आज सुर्खियां बना हुआ था, जिसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी ट्वीट किया था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours