
सारनी। पाच से अधिक नकाबपोश को ने साइड स्थल पर आकर रात 1:30 बजे के लगभग मुझे जगाया और मुझे पीटना शुरू कर दिया मैं चिल्लाता रहा वह पीटते रहे लगभग आधे घंटे तक मेरे साथ मारपीट करने के बाद लगभग दस हजार का सामान लूट कर घटनास्थल से आरोपी फरार हो गए इस मामले में पुलिस में शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई एवं आरोपियों की धरपकड़ नहीं की गई यह बात ग्राम पंचायत सुखाढाना मैं 9 करोड़ों रुपए की लागत से इंडस्ट्री एरिया को विकसित करने वाले साइड इंचार्ज रमेश सिंह राजपूत ने बताया उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सुखाढाना में 9 करोड़ों रुपए की लागत से इंडस्ट्री एरिया विकसित करने का कार्य किया जा रहा है 2 दिन पूर्व अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे साथ अज्ञात नकाबपोश ने मारपीट कर लूट का प्रयास किया लेकिन घटनास्थल पर नगद राशि ना होने के कारण केवल साइट इंचार्ज के साथ मारपीट करने के अलावा कार्यस्थल से दस हजार के सामान को ले जाने में नकाबपोश को सफलता मिली है। नकाबपोश उकू के द्वारा मारपीट किए जाने की वजह से रमेश सिंह राजपूत के शरीर पर कई स्थान पर जख्म के निशान अलग दिखाई दे रहे हैं अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था किस कदर से चरमरा गई है।अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन रात्रि गस्ती और हंड्रेड डायल से लगातार गस्ती का दम भर रही है उसके बाद भी स्थापित होने वाले औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात नकाबपो के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है और इससे भी आश्चर्य की बात तो यह है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के माध्यम से साइड प्रभारी को यह कहा गया है कि इस मामले में ज्यादा बवंडर ना करें। आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस जगह इस तरह की घटना हुई हो रही है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारणी पुलिस की कार्यप्रणाली किस तरह की होगी क्षेत्र में जन चर्चा का विषय गर्म है कि महेंद्र सिंह चौहान के सारणी से स्थानांतरण होने के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर होगी लेकिन यह बत बदतर हो गई है। पुलिस महकमे के जिम्मेदार अधिकारी अवैध उगाही करके घरेलू सामान एकत्रित करने में जुटे हुए हैं इस तरह की जन चर्चा भी क्षेत्र में जोर पकड़े हुए।अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं जनप्रतिनिधि इस मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं इसको लेकर कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours